Skip to content
Qaumi Sahafat | कौमी सहाफ़त

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • करियर
  • कारोबार
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • धर्म
    • स्वस्थ्य
    • साहित्य
  • गैलरी
    • फोटो
    • वीडियो
  • ई-पेपर
    • उर्दू साप्ताहिक
    • उर्दू दैनिक
  • अन्य समाचार
    • लेख
देश

एक बेटे ने अपनी मां के लिए लिखी भावुक पोस्ट…सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

June 13, 2019 Qaumi Sahafat

एक मां अगर दूसरी शादी कर ले तो उसे दूसरी निगाहों से देखना शुरू कर दिया जाता है। खासकर के परिवार के लोग तो अक्सर ऐसा करते हैं। पर केरल के रहने वाले गोकुल श्रीधर ने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

गोकुल श्रीधर ने अपनी मां की शादी के बारे में सोशल मीडिया पर मलयालम भाषा में एक मार्मिक पोस्ट लिखी है
गोकुल लिखते हैं

‘यह मेरी मां की शादी के बारे था। मैंने यह नोट लिखने के बारे में काफी सोचा। आखिरकार मैं इसे लिख रहा हूं। आज भी अधिकतर लोग दूसरी शादी को मान्यता नहीं देते। ऐसा करने वाले को नफरत, गुस्से और बेचारगी की नजर से देखा जाता है…। वो औरत जिसने मेरी खातिर अपनी जिंदगी को पीछे छोड़ दिया। अपनी विफल शादी में बहुत कुछ सहा। पिटने के बाद जब उसके सिर से खून निकलता था, तो मैं अकसर पूछता था कि वो यह सब क्यों सहती है? उसने जवाब में कहा था कि यह सब वो मेरे लिए सह रही है और मेरे लिए ही जिंदा है। जिस दिन मैंने उसके साथ घर छोड़ा, मैंने इस पल के बारे में निश्चिय कर लिया था। मेरी मां, जिसने मेरी खातिर अपनी जवानी कुर्बान कर दी, मुझे और कुछ नहीं कहना। बस मुझे इतना लगा कि यह कुछ ऐसा है, जिसे छुपा कर नहीं रखा जाना चाहिए।’

गोकुल ने ये पोस्ट 11 जून को लिखी थी। अब तक इस पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा बार लाइक और शेयर किया जा चुका है।

  • अमेज़न पर आप जीत सकते है वनप्लस 7 बिलकुल फ्री, जानिए कैसे..
  • केजरीवाल के फ्री यात्रा वाले फैसले से मेट्रो मैन ने हुआ नाराज, बताया सच

Recent Posts

  • طلباء وِکست بھارت کے  محرک  ہیں۔ دھرمیندر پردھان
  • ایران کو جس چیز کی ضرورت ہے وہ ہندوستان میں دستیاب ہے۔ ایرانی سفیر
  • بھارت اور قطر کے درمیان مختلف شعبوں میں مزید تعاون کے امکانات ہیں۔ ہردیپ پور
  • وزیراعظم مودی نے فلسطین کی حمایت کا اعادہ کیا
  • مولانا ڈاکٹر عتیق الرحمٰن قاسمی کا انتقال علمی دنیا کے لئے بڑا خسارہ: مولانا ڈاکٹر ابوالکلام قاسمی شمسی
Copyright © 2025 Qaumi Sahafat | कौमी सहाफ़त. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.